लोहरदगा उपद्रव में घायल लोगों का हाल जानने रिम्स पहुंचे संजय सेठ
On
रांची: लोहरदगा में उपद्रव में घायल लोगों का हाल जानने के लिए शुक्रवार को रांची के सांसद संजय सेठ रिम्स पहुंचे. घटना के दौरान नाबालिग सुजीत उरांव को गंभीर चोट आई है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रात में ही सांसद सेठ ने उसे ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया तथा उसके हालत की जानकारी रात में ही ट्रामा सेंटर के डॉ अनिल भट्टाचार्य और डॉ प्रदीप से ली. सांसद ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो सुजीत को बेहतर चिकित्सा के लिए दिल्ली में इलाज कराया जाएगा. इसके अलावे उन्होंने रिम्स प्रशासन को निर्देश दिया कि जो भी लोग इस घटना में घायल हुए हैं, उनके इलाज में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए एवं सभी का उचित इलाज हो.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


