रांची: दिवंगत मंयक व श्रीकांत को श्रद्धांजलि

रांची: दिवंगत मंयक व श्रीकांत को श्रद्धांजलि

रांची: राजधानी के हरमू स्थित आजसू केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के दिवंगत मयंक जैन व श्रीकांत यादव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस बाबत पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने दोनों होनहार युवाओं के आकस्मिक निधन को अविश्वसनीय व बड़ी क्षति बताया। कहा कि मयंक जी को राजनीतिक विषयों की अच्छी समझ थी। वे विषयों को समझकर उसे बेहतर तरीके से पेस करने में माहिर थे। श्री महतो ने कहा पार्टी को आगे ले जाने के लिए जिस समर्पण भाव से वे सतत प्रयासरत रहते थे, वह दूसरों के लिए अनुकरणीय है।
श्री महतो ने कहा कि कोडरमा के युवा नेता श्रीकांत यादव ने भी पार्टी को जन- जन के बीच लोकप्रिय बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया था। कहा कि ऐसे समर्पित नेताओं से सीखे लेकर आगे चलने की जरुरत है। मौके पर मौजूद गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी ने कहा कि नेताद्वय का ऐसे चला जाना दु:खद है। वे पार्टी को नई उंचाईयों में ले जाना चाहते थे। मंत्री रामचंद सहिस ने कहा कि दोनों नेता के आकस्मिक निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि सभा में मयंक जैन के छोटे भाई हेमंत जैन, पार्टी के उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, विनय भरत, मुख्य प्रशिक्षक संजय बसु मल्लिक, अनुसूचित जाति महासभा के संयोजक सरजीत मिर्धा, पार्टी महिला प्रकोष्ठ प्रमुख वायलेट कच्छप, रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा, व्यापार प्रकोष्ठ प्रमुख सुरेश चंद्र अग्रवाल, अनुशासन समिति प्रमुख सुबोध प्रसाद, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, जेएन सिंह, यू सी मेहता, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रांची विधानसभा प्रभारी ललित ओझा, ज्ञान सिन्हा, आदिल अजीम, बनमाली मंडल, नईम अंसारी, फूल कुमारी देवी, सरिता देवी, रीना केरकेट्टा, गौतम सिंह, नीतीश सिंह, ओम वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम