रांची: गौतम सागर राणा मिले हेमंत से, गठबंधन पर बात
On
रांची: राजद लोकतांत्रिक के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। करीबन पौन घंटों से अधिक देर तक चली बातचीत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा की गई। बातचीत के बाद श्री राणा ने कहा कि सेक्यूलर गठबंधन को मजबूती देने के लिहाज से बातें की गई हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की फितरत धोखा देना: शिवराज
गौतम सागर राणा ने कहा कि महागठबंधन के साथ हमलोगों ने काफी समय बीताया है और हमारे जन आंदोलन के विचार भी मिलते- जुलते हैं। ऐसे में प्रतिपक्ष के सर्वाधिक बड़े दल व बड़े नेता हेमंत सोरेन जी से हमारी गठबंधन पर सकारात्मक बातें हुई हैं। राणा ने का कि राजनीति संभावनाओं का खेल होता है और परिस्थिति के तहत इसमें निर्णय लिये व बदले जाते हैं। मुलाकात के बाबत हेमंत सोरेन ने कहा कि राणा जी अनुभवी नेता हैं। ऐसे में भाजपा को हराने के लिहाज से राजद लोकतांत्रिक भी हमारा अहम साथी है। आनेवाले समय में फिर से बैठकर गठबंधन पर बातें की जाएंगी। हेमंत से मिलने वालों में पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश यादव, आबिद अली, प्रणय कुमार बबलू, कमल पांडेय, चंद्रशेखर भगत सहित कई लोग थे।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







