रांची: बिजली- पानी को लेकर आप का आंदोलन

रांची: बिजली- पानी को लेकर आप का आंदोलन

रांची: आम आदमी पार्टी ने रांची में बिजली- पानी के संकट को देखते हुये सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस बाबत पार्टी प्रथम चरण में मुहल्लों में सभा कर प्रधानमंत्री कार्यालय को जनता द्वारा हस्ताक्षरित 25 हजार शिकायत सह मांग पत्र भिजवाने का काम करेगा व 12 जून को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय अनशन करेगा। उक्त बातें आज प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुये प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने कहीं।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/chaibasa-honor-of-the-winner-of-the-navamudi-iron-mines

श्री सिंह ने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बने हुए 18 साल हो गये हैं फिर भी खनीज संपदा से समृद्ध झारखंड कि जनता बिजली- पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिये तरस रही है। शहर की जनता बिजली- पानी की समस्या से पिछले कई वर्षों से भयावह स्थिति का सामना कर रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा नगर विकास मंत्री सह रांची विधायक सीपी सिंह द्वारा बार- बार किये वादे भी पूरी तरह झूठे साबित हुये हैं। घंटो बिजली गुल रह रही है व पानी के लिए त्राहिमाम है। प्रदेश सचिव ने कहा कि हमारे आंदोलन के पहले चरण में मुहल्लों- मुहल्लों में जाकर सभा करते हुये जनता ने हस्ताक्षर करवा कर 25 हजार शिकायत पत्र सह माँग का पीएम कार्यालय भेजा जाएगा।

Jharkhand Govt Ad
[URIS id=9499]

हम पीएम कार्यालय को रघुवर सरकार की सच्चाई बताने का काम करेंगे। 12 जून को राजभवन के समक्ष धरना दिया जाएगा और प्रथम चरण 7 जून से 25 जून तक और दूसरे चरण में 26 जून से 15 जुलाई तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक शरण ने कहा कि आप पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली, दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट तक घरेलू व कॉमर्शियल बिजली 1 प्रति यूनिट देने, तत्काल हर घर को टैंकर से पानी मुहैया कराने, हर घर को पाईपलाईन से जोड़ कर दिल्ली के तर्ज पर मुफ्त पानी देने, बिना सूचना बिजली काटने पर बिजली कंपनी को दिल्ली की तरह उपभोक्ताओं को जुर्माना देने की मांग करता है। इस बाबत पार्टी क प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पांडेय, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता आबिद अली, प्रदेश समिति सदस्य रेणुका तिवारी, यास्मिन लाल, अविनाश नारायण, रवि टोप्पो, दीपक रूपक, कृष्णा किशोर, विकास पाठक सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक