रांची: आरजू मल्लिक ने जेवीएम का दामन थामा, बिहार देखेंगे

रांची: आरजू मल्लिक ने जेवीएम का दामन थामा, बिहार देखेंगे

रांची: चुनाव के दरमियान सदैव दल-बदल की समस्या झेलनेवाले झारखंड विकास मोर्चा में इनदिनों लोगों का धड़ल्ले से आना हो रहा है। इसकी कड़ी में शुक्रवार को बोकारो के एक सामाजिक कार्यकर्ता आरजू मल्लिक अपने समर्थकों के साथ पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मंराडी के समक्ष जेवीएम का दामन थाम लिया। उन्हें लगे हाथ बिहार की कमान सौंप दी गई है।
इस दौरान आरजू मल्लिक ने कहा कि बाबूलाल मरांडी उनके प्रेरणास्रोत हैं व उनकी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने झाविमो का दामन थामा है। कहा कि वे पूरी तत्परता के साथ पार्टी को अपनी गतिविधियों से सक्रिय बनाएंगे। कहा कि झाविमो की प्रदेश की राजनीति में पकड़ बरकरार है। कहा कि अपनी जिम्मेदारी निभाने में वे कोई चूक नहीं करेंगे। वे आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भी अपना योगदान देंगे। गौरतलब है कि फिलहाल जेवीएम के दो विधायक हैं। पहले प्रकाश राम हैं, जो पार्टी कार्यक्रमों में नहीं दिखते व दूसरे प्रदीप यादव यौन शोषण प्रकरण में जेल में बंद हैं।
जनता रघुवर सरकार से मुक्ति चाहती है: बाबूलाल
जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर कहा कि झाविमो के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। इसका कारण यही है कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक ने आमजनों को छलने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने चुनावी समर में कूदकर पूरी ताकत झोंकने का आहवान किया है। श्री मंराडी ने कहा कि समय बदल चुका है और ऐसे में जनता रघुवर सरकार से मुक्ति चाह रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी