भाजपा सरकार की नीतियों से जनमानस आक्रोशित: रामेश्वर

भाजपा सरकार की नीतियों से जनमानस आक्रोशित: रामेश्वर

रांची: आजसू नेता रहे तिलेश्वर साहू के पुत्र और झारखंड प्रदेश तेली समाज के अध्यक्ष अरुण साहू ने अपने समर्थकों के साथ आज कॉंग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह में इन्हें प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उंराव ने सदस्यता ग्रहण कराई।

इस मौके पर हजारीबाग के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आरसी प्रसाद भी अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। डाॅ उरांव ने कहा कि इस बाबत कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली और गलत नीतियों से पूरा जन मानस आक्रोशित है। झूठे विकास के वायदों से जनता अब उब चुकी है। उन्होंने कहा कि किसान, नवजवान, मजदूर, व्यवसाय आदि सभी वर्ग रघुवर सरकार से त्रस्त हो चुका है। राज्य की जनता अब कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा एवं महाराष्ट्र के चुनाव के बाद कांग्रेस के प्रति लोगों का सम्मान बढ़ा है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि महागठबंधन का स्वरूप तय है। प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई है, बात आगे बढ़ रही है। दो चार दिनों में घोषणा हो जाएगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि युवा ही समाज, राज्य एवं देश की विकास का सही रफ्तार दे सकता है। हवा का रुख और तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए हर क्षेत्र में विकास कर सकते है। आलम ने कहा कि 15 वर्षों तक कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों से जुड़े रहने के बाद भी पार्टी छोड़कर जाने नेताओं को जनता माफ नहीं करती है। अरुण साहू ने कहा कि वह अपने पिता स्व. तिलेश्वर साहू के सपनों को सकार करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जनता की यह मांग है कि कांग्रेस के साथ जुड़कर सेवा किया जाए। डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने कहा कि वह 30 वर्षों से समाज की सेवा कर रहे हैं। निर्धनों और गरीबों की मुफ्त चिकित्सा सेवा करते हैं। आगे भी वह गरीबों की सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम. तौसीफ, अमिताभ रंजन, डॉ राकेश किरण महतो सहित कई जन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी का बयान तथ्यों से परे, भाजपा की विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास: राकेश सिन्हा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय