झारखंडवासियों को पीएम की डबल सौगात: ज्योतिरीश्वर
On
रांची: भाजपा किसाना मोर्चा के अध्यक्ष ज्यातिरीश्वर सिंह ने कहा कि झारखंड व देश के करोड़ों किसानों को पेंशन सुनिश्चित करने वाली योजना प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अलावे व्यापारी और स्वरोजगारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना का शुभारंभ कर दिवाली व दशहरा की दोहरी सौगात देने का काम किया है। उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री रघुवर दास व पीएम का आभार प्रकट किया है।
श्री सिंह ने कहा कि पीएम ने झारखंड की राजधानी रांची से ही कई योजनाओं की शुरुआत की। राज्य गठन के 19 वर्ष बाद झारखंड को अपना विधानसभा मिला। साहेबगंज मल्टी मॉडल टर्मिनल का उदघाटन कर झारखंड को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ दिया गया। तीन साल में 462 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की स्थापना से जुड़ी योजना की शुरुआत की, तो झारखंड सचिवालय का शिलान्यास भी किया। ये तमाम बातें इस बात को साफ करती है कि पार्टी का विजन क्या है। केंद्र व राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों की बेहतरी व देश, प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। कहा कि पीएम ने झारखंड के लोगों को दोहरी सौगात देने का काम किया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच







