चाईबासा: योजना समिति की बैठक, उठे कई सवाल

चाईबासा: योजना समिति की बैठक, उठे कई सवाल

संतोष वर्मा


चाईबासा: जिला योजना समिति की बैठक मंत्री निलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में समाहरणालय में की गई।बैठक में सड़क निर्माण,स्वास्थ्य ,पेयजल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों के विगत फ़रवरी माह के एजेंडो का अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। सम्बंधित विभागों के पदाधिकारियो को दिए गए निर्देश का अनुपालन अगले बैठक के पूर्व कर लेने का निर्देश दिया गया।

खुंटपानी प्रखंड के प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदधिकारी को 17 सितम्बर को चिकित्सको की नदारत होने की शिकायत पर वेतन बंद करते हुए स्पस्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। बड़ा जामदा में दवा नही रहने की शिकायत पर सिविल सर्जन को जाँच करने का आदेश दिया। साथ ही मंत्री ने सांप काटने की दवा सभी जगह उपलब्ध रखने का निर्देश दिया।

समेकित जनजाति विकास अभिकरण के द्वारा बेरोजगार युवको को दी गई राशि का सदुपयोग रोजगार सृजन में किया या नही जांची जाय। शिक्षा विभाग के विद्यालय विलय पर मंत्री ने कहा की दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र को ध्यान में रखकर विलय प्रस्ताव पर विचार किया जाय। विद्युत विभाग के द्वारा की जा रही कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक करने का निर्देश।

मंत्री ने कहा की जो समस्याएं राखी गई तथा प्रोसेडिंग में आ गई है उसका निष्पादन अगले बैठक तक हो जाय, मामला दुबारा न आय। जिला अभियंता के अनुपस्थित रहने के कारण वेतन बंद कर स्पस्टीकरण 24 घंटे में मांगी जाय। प्रदुषण की समस्या पर पर्यावरण समिति का बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया।विद्यालयो में पेयजल एवं शौचालय के लिए ग्राम सभा से पारित कर देने का निर्देश। जिले के मजदूरो को कम मजदूरी देने के शिकायत पर जांच कर कार्यवाई करने के लिए कहा।

बैठक में विधायक गीता कोड़ा, जीप अध्यक्ष लालमुनी पूर्ति, चक्रधरपुर नप अध्यक्ष के डी शाह सहित विधायक प्रतिनिधि एवं जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल सहित सभी पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन