प्रचंड गर्मी में भी घरों से बाहर निकले लोग, किया मतदाधिकार का प्रयोग

प्रचंड गर्मी में भी घरों से बाहर निकले लोग, किया मतदाधिकार का प्रयोग

  • तीनों सीटों में कुल 63.77 प्रतिशत पड़ा मतदान
  • चतरा 62.06, लोहरदगा 64.88 और पलामू में 64.35 प्रतिशत हुआ मतदान
रांची: झारखंड में पहले चरण का मतदान शांति पूर्वक संपन्न हो गया। पहले चरण में चतरा, लोहदरगा और पलामू लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लाॅक हो गई। प्रचंड गर्मी में भी वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से कतार में खडे होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लोकतंत्र के इस त्योहार में युवक- युवतियों ने भी बढ- चढकर हिस्सा लिया। कई ऐसे भी युवक- युवतियां थें जो पहली बार अपने मत का इस्तेमाल कर रहे थें। युवाओं मतदान के बाद स्याही लगी उंगली समेत सेल्फी लेकर सोशल साइट पर पोस्ट किया। वहीं बुजूर्गों में भी यह उत्साह दिखा।
झारखंड में पहले चरण के लिए तीनों सीटों कुल 63.77 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमे चतरा में 62.06 लोहरदगा में 64.88 और पलामू में 64.35 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के पश्चात मुख्य निर्चाचन पदाधिकारी एल खियांगते ने बताया कि मतदान को लेकर कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।
2014 की तुलना में बढ़ा मतदान का प्रतिशत:
एल खियांगते ने बताया कि 2014 की तुलना में 2019 में इन तीनों सीटों में मतदान प्रतिशत में करीब 4.6 का इजाफा हुआ। 2014 में 58.82 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2019 में इन तीनों सीटों के लिए 63.77 मतदान का प्रतिशत रहा। 2014 में चतरा में 54.32, लोहरदगा में 58.23 और पलामू में 59.82 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। लेकिन इस बार इन तीनो सीटों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक