असम में होगी शांति बहाल, गृह मंत्रालय ने किया बोडो संगठनों के साथ शांति समझौता
On
नई दिल्ली: वर्षों से हिंसा से जूझ रहे असम में मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है। असम की नेशनल डेमोक्रेटिक फेडरेशन आफ बोडोलैंड (NDFB) और ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन सहित दो अन्य गुटों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला किया है। इसके लिए सोमवार को अमित शाह की मौजदगी में गृह मंत्रालय ने सभी गुटों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया। समझौते के तहत अब बोडोलैंड की मांग नहीं की जाएगी। इस शांति समझौते से बोडो भाषा और संस्कृति की सुरक्षा के साथ राजनीतिक और आर्थिक मांगें पूरी होगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


