विपक्षी बैठक नौटंकी का दूसरा अध्याय: भाजपा
On
65 प्लस का आंकड़ा हासिल करेंगे
रांची: भाजपा ने विपक्ष की बुधवार को हुई बैठक को नौटंकी के दूसरे अध्याय के तौर पर परिभाषित किया है। पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दावा किया, कि इसका कोई भी रिजल्ट विपक्ष के पक्ष में नहीं जानेवाला है और भाजपा प्रदेश में अपने 65 प्लस के लक्ष्य को निश्चित तौर पर प्राप्त कर लेगी।
प्रतुल ने कहा कि विपक्ष को गठबंधन से महा शब्द हटा लेना चाहिए, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में ही जनता ने झारखंड में इनका सूपड़ा साफ कर दिया था। कहा कि विपक्षी गठबंधन हताश, निराश व जनता द्वारा खारिज किए गए नेताओं व दलों का समूह मात्र है। कहा कि जब गठबंधन के सर्वाधिक बड़े दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन ही चुनाव हार गए, तो फिर जेएमएम के लिए आगे क्या बचता है। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी भी बुरी तरह से 5वीं बार हारे व राजद टुकड़ों में बंट कर अस्तित्वविहीन हो गया है। कांग्रेस झारखंड में अप्रासंगिक हो चुकी है। ऐसे में विपक्ष बैठक नही बल्कि नौटंकी के अलावे कुछ नहीं कर रहा है।
[URIS id=9499]
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष के एक होकर लड़ने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रतुल ने कहा कि हेमंत का ये कहना हास्यास्पद है, कि भाजपा जमीन के मुद्दे पर बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। प्रतुल ने कहा कि पूरे प्रदेश में सोरेन परिवार ने 33 डीड के जरिए जब सीएनटी- एसपीटी कानून का मजाक बनाते हुए गरीब आदिवासियों की करोड़ों की संपत्ति को कौड़ियों के मोल लिखवा लिया था, तो उस समय उन्हें ये क्यों नहीं याद आया था कि एक न एक दिन कानून के हाथ उन तक पहुंचेंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








