सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ध्येय: सीपी सिंह

सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ध्येय: सीपी सिंह

रांची: रांची विधानसभा के लाभुकों के सम्मान समारोह का आयोजन चुटिया महादेव मंडा मैदान में किया गया, जिसमें भारी तादात में लोग सरकारी योजना का लाभ लेने लाभुक पहुंचे। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सरकार जनता हेतु कई लाभकारी योजनाओं लायी है, जिसका लाभ लोगों ने उठाया है।

श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है, कि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ मिले, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ उठा नहीं पाते हैं। इस बाबत पूर्व सांसद रविंद्र राय ने केन्द्र और राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जनता को मूलभूत अधिकार मिले, रोटी, कपड़ा और मकान मिले इसके लिए हम हमेशा से प्रयासरत हैं।

समारोह में भाजपा के रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, चुटिया मंडल अध्यक्ष छत्रधारी महतो, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अनीता वर्मा, चुटिया भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष रेखा महतो, राजकुमार महतो, राधेश्याम केशरी, गौतम देव, मनोज महतो, सुजीत सिन्हा सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर