एनएसयूआई ने किया जेएन काॅलेज में पौधरोपण
On
नई कमिटी का गठन
रांची: एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में जेएन काॅलेज परिषर में पौधरोपण किया गया। इसके बाद काॅलेज की नई कमेटी का गठन भी किया गया है। गौरतलब है कि पूरे भारत के हर महाविद्यालय में एनएसयूआई द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।
इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य बीपी वर्मा भी मौजूद थे। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाना होगा। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 75वी जयंती को लेकर 10 दिनों तक रांची के प्रत्येक कॉलेजो में पौधरोपण होगा। इस मौके पर जितेद्र चौधरी को कॉलेज का नया प्रभारी बनाया गया। कॉलेज कमेटी में निक्की सिंह, नेहा कुमारी, राकेश बेहरा, रोहित सिंह, अंकित श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, चंदन यादव, प्रणव सिंह, जितेंद्र, रोहित पांडेय, आकाश कुमार, अमन यादव, आदित्य शर्मा, निक्की सिंह, नेहा कुमारी, रोहित, अंकित सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







