रातू रोड को जाम मुक्त करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता: संजय सेठ
On
रांची: स्थानीय सांसद संजय सेठ ने शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों को तलब करते हुए रातू रोड को जाममुक्त बनाने के लिए कई सुझाव दिए, जिसे फौरन अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किया गया। इस दौरान रांची के उपायुक्त, एसएसपी, एसडीओ, ट्रैफिक डीएसपी मौजूद थे।
सेठ ने कहा कि रिलायंस फ्रेश के सामने दैनिक मजदूरी करने आए मजदूरों के जमावडे़ व सड़क में मौजूद सब्जी मंडी के कारण अत्यधिक समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने अधिकारियों से सर्ड ऑफिस के समीप खाली पड़ी जमीन में इन्हें शिफ्ट करने का निर्देश दिया। इसके अलावे कहा कि वहां पानी, शेड, शौचालय सहित बुनिदयारी सुविधाओं से लैस कर दिया जाए। सेठ ने रातू रोड, देवी मंडप व मेट्रो गली से गुजरने वाले नागरिको की सुविधा हेते यातायात पुलिस बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
[URIS id=9499]
उन्होंने इस बाबत जाम से निजात पाने के लिए कई जगहों पर डिवाइडर कट करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने वहां मौजूद आमलोगों से कहा कि सरकार आपके हित में हर संभव कार्रवाई करेगी। मैं सदैव आपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुलभ रहूंगा। इस अवसर पर सत्यनारायण सिंह, संजय जयसवाल, के.के. गुप्ता, वरुण साहु, रमेश सिंह, सुवेश पांडेय, संटी सिंह, डॉ भीम प्रभाकर, मुकेश मुक्ता, दिलीप कुमार, संजीव चौधरी, बैजू सोनी, अशोक यादव, अशोक मुंडा, राधेश्याम सिंह, विनोद वर्मा, मंटु केशरी सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:










