लाठी खेल आपसी सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक: ममता देवी
रामगढ: दुलमी प्रखंड के ईचातू पंचायत अंतर्गत जामसिग में मंगलवार को खिदमते खल्क कमिटी द्वारा चेहल्लुम के मौके पर लाठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद कांगेस नेत्री ममता देवी ने लोगों को संबोधित करते कहा कि हजरत इमाम, हजरत हुसैन और हसन की शहादत आज के दिन याद की जाती है। इन्होंने पैगंबर मोहम्मद साहब के सिद्धांतों की रक्षा के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया।
ममता देवी ने कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। लाठी खेल में भी प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन यह खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस बाबत शहजादा अनवर, शांतनू मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप मे दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अरूण दीवान, प्रदीप महतो, शरफाराज आलम, सगीर अहमद, अरसद जमाल, प्रदीप सिंह, परमेश्वर पटेल मौजूद रहे। लाठी प्रतियोगिता में लोहरदगा, बोकारो, हजारीबाग, खेतको के अलावे कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी ने इस बाबत बेहतरीन करतब दिखाए। मौके पर शेखर पटवा, राजेंद्र चौधरी, अख्तर आजाद, महेताब राही, साकिर अंसारी, दानिश, बसिर, मोइनुद्दीन जमिल, इमदाद व सद्दाम संजर मौजूद थे।

Related Posts

Latest News

