राज्य बनाने में स्वर्गीय जेटली की अहम भूमिका: दीपक

राज्य बनाने में स्वर्गीय जेटली की अहम भूमिका: दीपक

भाजपा कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
रांची: झारखंड अलग राज्य के गठन में स्वर्गीय जेटली ने काफी अहम भूमिका निभाई थी और उनकी क्षति की भारपाई कभी भी नही की जा सकती है। वे मृदुभाषी होने के साथ-साथ आजात शत्रु थे। उक्त बातें भाजपा के महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में स्व जेटली को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी स्व जेटली ने सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में छात्र नेता ,राजनेता, केंद्रीय मंत्री नेता प्रतिपक्ष, सांसद, पार्टी के केंद्रीय पदाधिकार, सभी रूपों में दायित्व का सफल निर्वहन किया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सूर्यमणि सिंह ने कहा स्व जेटली में सदैव कार्यकर्ता भाव रहा। वे कार्यकर्ताओं के सुख दुःख की चिंता करते थे, उनका असमय चला जाना पार्टी की अपूरणीय क्षति है। श्री सिंह ने कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में उनकी मुलाकात दिल्ली में उनसे पहली बार हुई थी। आपातकाल में हमसब ने मिलकर विरोध किया। वे प्रारंभ से ही ओजस्वी, वक्ता और संगठन के समर्पित कार्यकर्ता रहे। प्रो यदुनाथ पांडेय ने कहा कि एक वरिष्ठ साथी के रूप में संसद में सदैव उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनकी जुबान नहीं बल्कि उनका काम बोलता रहा। वे मां भारती के सच्चे सपूत थे जिनका असमय चला जाना अत्यंत पीड़ा जनक है। उनकी कृति देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने स्व जेटली के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद समीर उरांव, प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, सीपी सिंह, लुईस मरांडी, प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, प्रतुल शहदेव, मीसफिका हसन, शिवपूजन पाठक, हेमंत दास, संजय जायसवाल, रामकुमार पाहन, आशा लकड़ा ,संजीव विजयवर्गीय, मनोज मिश्रा, सीमा शर्मा, कमाल खान, कल्याणी शरण, तारिक इमरान, सत्यनारायण सिंह, सावरमल अग्रवाल, सतीश सिन्हा, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, सुनील साहू, उमाशंकर केडिया, चंद्रप्रकाश, अमित सिंह, नीरज पासवान, काजिम कुरैशी, बीके नारायण, रागिनी सिन्हा, काजल प्रधान, गंगोत्री कुजूर, पुनीता राय, लक्ष्मी आदि कुमारी, केके गुप्ता,रमेश पुष्कर, नवीन झा कुंदन सिंह, नीरज सिंह, अशोक बड़ाइक, रमेश सिंह, अनीता वर्मा, निशी जायसवाल, कोचे मुंडा सहित कई लोग शामिल थे।
खूंटी में श्रद्धांजलि
भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री स्व जेटली की स्मृति में सोमवार को खूंटी भाजपा कार्यालय में भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि उनकी कीर्ति देश के करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन करती रहेगी। इस बाबत खूंटी जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप सहित कई भाजपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत