कोडरमा: जिप अध्यक्ष ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया
On
कोडरमा: जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। क्षेत्र में कई दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण जगह जगह जलजमाव से प्रभावित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। मूसलाधार बारिश के कारण कई लोगों का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। कई लोगों का फसल नष्ट हो गया। प्रभावित लोगों को सहायता देने हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होने पुरनाडीह, फुलवरिया, बच्छेडीह, डोमचांच सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर आम लोगों को हो रही परेशानियों से रूबरू हुई। कई लोगों के कच्चे मकान ध्वस्त हो गए है, कई किसानों के फसल बर्बाद हो गए है, कई जगहों पर जल जमाव के कारण आवागमन बाधित है तो कही पुल के ऊपर से पानी का भारी बहाव है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







