कोडरमा: जिप अध्यक्ष ने बांटा मरीजों को फल

कोडरमा: जिप अध्यक्ष ने बांटा मरीजों को फल

कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत आज जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। यहां से जिप अध्यक्ष लोकाई के बिरहोर टोला पहुंची व बिरहोर परिवारों के बीच फल, बिस्किट और जरूरी वस्त्र का वितरण किया। श्रीमती गुप्ता ने इस बाबत कहा कि आर्थिक रूप से असहाय एवं लाचार लोगों की मदद करनी चाहिए। इस बाबत कोडरमा प्रमुख अनीता देवी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष बैजनाथ यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जाहिद हुसैन, नगर मंत्री नरेंद्र पाल, राजा सिंह, सत्यम कुमार, कुणाल सिंह, रिशु गुप्ता, अनिमेष सिंह, अनु सैलू, पप्पू पांडेय, रविंद्र कुमार, सचिंद्र शर्मा, राकेश कुमार, श्याम किशोर सिंह, सहदेव कुमार यादव, बड़कू पांडेय, कोडरमा प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, नरेंद्र सिंह चंदेल, अरविंद कुमार, बादल सिंह समेत अन्य भाजपाई उपस्थित थे।
अल्ट्रासाउंड का किया निरीक्षण
सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड में तकनीकी खराब के कारण मरीजों को परेशानीं उठानी पड़ती है। जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण किया। वहां के संचालक ने बताया कि 3 दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब रहने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शालिनी गुप्ता ने इसे जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत