झामुमो ने स्थानीयता पर सेंकी राजनीतिक रोटी: भाजपा

झामुमो ने स्थानीयता पर सेंकी राजनीतिक रोटी: भाजपा

सीएम की कार्यशैली पर शाबासी
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा है, कि उन्होंने और उनकी पार्टी ने केवल स्थानीयता, आदिवासी व मूलवासियों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम किया है। जबकि इन समूहों को उचित अधिकार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया है। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए सीएम व कैबिनेट द्वारा सिर्फ स्थानीय निवासी को ही अराजपत्रित समूह -ख , तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में नौकरी देने के फैसले का स्वागत कर रहे थे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की सरकार से स्थानीय नीति को परिभाषित करने के मुद्दे पर समर्थन वापस लिया था। हेमंत के 14 महीने के कार्यकाल में स्थानीय नीति को परिभाषित करने की फाइल 14 कदम भी आगे नहीं बढ़ी। इसके विपरित मुख्यमंत्री बनते ही रघुवर दास जी ने स्थानीय नीति को परिभाषित कर दिया। इससे लाखों स्थानीय लोगों की नौकरी हुई। इसके बाद कैबिनेट के निर्णय से अब सिर्फ स्थानीय लोगों को ही तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में मौका मिलेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यहां के आदिवासी मूलवासी समूह व दशकों से यहां के निवासियों को मिलेगा।
श्री शाहदेव ने झामुमो व भाजपा के कथनी व करनी का फर्क भी समझाया। कहा कि रघुवर सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पूर्व में निकाले हुए विज्ञापनों को निरस्त करते हुए नए विज्ञापन निकालने का आदेश दिया। जिसके कारण अब पूर्व में निकाले विज्ञापनों के आधार पर भी अब एक सौ प्रतिशत स्थानीयों को ही तृतीय व चतुर्थ श्रेणी वर्ग में सरकारी नौकरी मिल सकेगी। कहा कि जेएमएम व हेमंत सोरेन को झारखंडी जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर उन्होंने जिस मुद्दे पर सरकार गिराई थी, उस मुद्दे को अंजाम तक क्यों नहीं पहुंचाया ? दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन आदिवासी मूलवासी और यहां के स्थानीय लोगों का उत्थान ही नहीं चाहते। वे सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उन्होंने पत्रकारों के लिए पेंशन योजना शुरू करने का स्वागत किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: सरिया में ROB निर्माण कार्य का एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी Giridih News: सरिया में ROB निर्माण कार्य का एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी
Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल