यूपीए महागठबंधन के खिलाफ झारखण्ड के मुसलमान
On
चान्हों(रांची): 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 लोकसभा सीट के लिए महागठबंधन के कांग्रेस, जेएमएम, जेवीएम, राजद दल द्वारा निर्मित सूची में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी के नाम नहीं होने से नाराज मुस्लिम समाज के युवकों ने आज झारखंड की राजधानी रांची सहित ग्रामीण क्षेत्र के चान्हो, बेड़ो, कांके में महागठबंधन दल का सामुहिक पुतला दहन किया।
ग्रामीण क्षेत्र नेतृत्व कर रहे:
आमया संगठन के केंद्रीय सचिव रहमतुल्लाह अंसारी ने कहा कि राज्य में निवास करने वाले 50 लाख से अधिक भारतीय मुसलमानों को राजनीतिक हंसिये पर डालने की साज़िश एनडीए के तर्ज़ पर यूपीए महागठबंधन कर रही है। उन्होंने कहा गठबंधन दल के कांग्रेस, जेएमएम, जेवीएम, राजद दल वोट तो हमारा चाहते है लेकिन उम्मीदवार बनाना नहीं चाहतें।
[metaslider id=4421]
यही नहीं पिछले बार गोड्डा लोकसभा सीट से मोदी लहर में भी बहुत कम वोट से हारने वाले फुरकान अंसारी का टिकट काटकर जेवीएम के प्रदीप यादव को देने की कोशिश हो रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आबादी के अनुपात में गोड्डा सहित दो लोकसभा सीट में मुस्लिम उम्मीदवार देने की मांग को लेकर आज पुतला दहन किया गया।

16 मार्च को मोरहाबादी मैदान स्थिति महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष धरना दिया जाएगा।
मौके पर आमया संगठन के अफरोज अंसारी, मोहम्मद जसीम, हलीम अंसारी, सद्दाम अंसारी, रक़ीब अंसारी, मोहम्मद जावेद, मोजिब अंसारी, इकरामुल अंसारी, असद अंसारी, मोतिल खान, फुरकान अंसारी, अशफ़ाक़ साबिर अंसारी, इम्तियाज अंसारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित








