झारखंड तेजी से विकास की पटरी पर आगे बढ़ रहा: बाउरी
On
युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
चंदनकियारी: प्रखंड में सोमवार को भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने दर्जनों युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। सदस्यता अभियान को लेकर यहां के कुमीरडोभा में एक कार्यशाला आहूत की गई थी। अपने संबोधिन में अमर बाउरी ने कहा कि वर्षों से विकास से वंचित चंदनकियारी को विकसित करने के लिहाज से भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: चंदनकियारी: सहिया संघ मिला बाउरी से, ज्ञापन सौंपा
बाउरी ने कहा कि यहां के किसानों के खेत में पानी पहुंचाने के लिए वर्षों से लंबित गवई नहर परियोजना को स्वीकृत करा कर इसे मूर्त रूप दिए जाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कहा कि बरमसिया में पावरग्रिड सहित पिंडराजोरा, मानपुर आदि जगहों पर चार विद्युत सबस्टेशन का निर्माणकार्य भी काफी तेजी से चल रहा है, जिससे बिजली की दिशा में आत्मनिर्भरता आएगी। बाउरी ने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र की सड़कों व शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कई आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दल के नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विरोधियों ने अपने शासनकाल में कभी भी चंदनकियारी की जनता का भला नहीं सोचा। यदि सोचते तो बुनियादी समस्याओं से लोग नही जूझ रहे होते। बाउरी ने कहा कि प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







