सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

रांची: समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने उन्हें प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। श्री प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि भाजपा में आम लोगों का रूझान ये दर्शाता है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।
इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य, भाजपा की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि देश का विकास एकमात्र भाजपा ही कर सकती है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में शशि बर्मन, अखिलेश कुमार, तरुण सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, शशि शेखर, प्रमोद कुमार, रिशु सिंह, मोहित सिंह, गोलु कुमार, वाहिद अंसारी, विशाल सिंह, चंदन चौहान, अशोक मुन्ना, गोपाल सिंह, रितेश सिंह, करमा उरांव, सिद्धार्थ सहित अन्य शामिल हैं। सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह ‘गुड्डू’, सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री रौशन भी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल