हेमंत की ’दीदी’ झारखंडियों को गुंडा कहती हैं, वो हैं मौन: भाजपा

हेमंत की ’दीदी’ झारखंडियों को गुंडा कहती हैं, वो हैं मौन: भाजपा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने झारखंड व बिहार के लोगों को गुंडा कहा था। ममता बनर्जी ने कहा था कि अमित शाह जी की रैली में भारी संख्या में बिहार और झारखंड से गुंडों को बुलाया गया था। प्रतुल ने कहा कि झामुमो पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को अपना आदर्श मानते हैं। हेमंत ने कई अवसर पर उनके साथ मंच साझा किया है। अब जब ममता झारखंड के निवासियों को गुंडा कह कर बुला रहीं हैं तो फिर हेमंत सोरेन खामोश क्यों हैं ? प्रतुल ने कहा, कि झारखंड में हजारों वर्षों से आदिवासी मूलवासी शांतिपूर्वक तरीके से रहते आये हैं। अब इस तरह से झारखंड के लोगों को गुंडा कह कर ममता बनर्जी झारखंड के आदिवासियों का अपमान कर रही है, लेकिन फिर भी हेमंत इस मुद्दे पर चुप हैं। उनकी चुप्पी ममता बनर्जी के बयान को मौन सहमति दे रही है।
अलर्बट एक्का चौक पर मौन धरना
मंगलवार को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के रोड शो में हुये हमले के विरोध में आज महानगर भाजपा द्वारा मौन धरना दिया गया। इस बाबत मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कहा कि ममता सरकार गुंडा तंत्र के माध्यम से जनता की आवाज दबा रही हैं। हिंसा व तुष्टिकरण के माध्यम से अपना रुतबा कायम करना चाहती हैं। कहा कि ये सरकार वामपंथी हिंसा का दूसरा रूप है। उन्होंने इस बाबत चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की।
भाजपा प्रदेश मंत्री सह हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र में सबको संवैधानिक व्यवस्था में अपनी बात रखने, सभा करने का अधिकार है। लेकिन ममता सरकार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को बाधित करती है। टीएमसी के गुंडे सरकार के इशारे पर भाजपा की रैली में हिंसा पर उतर आते हैं, जिसे लोकतंत्र के लिए काला अध्याय की संज्ञा दी जा सकती है। भाजपा ऐसी मानसिकता से राजनीत करने वालों को कभी सफल नहीं होने देगी। ममता सरकार बंगाल में भाजपा को मिल रहे अपार जन समर्थन से बौखला गई है । राज्य की जनता गुंडा तंत्र को वोट तंत्र से पराजित करेगी।[URIS id=8357]
धरना की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा, कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार है। यह देश भारतीय संविधान के अनुरूप चलता है ना की किसी व्यक्ति के हिसाब से। धरना के पूर्व जिला स्कूल परिसर से एक मौन जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ता मुंह पर काली पट्टी बांध जुलूस एवं धरने में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी संजय जायसवाल, महानगर भाजपा के हरबिंदर बेदी, जनार्दन साहू,वरुण साहू, रमेश सिंह, सुजीत उरांव, प्रकाश साहू, अजय अग्रवाल, सुनील शर्मा, अरविंद सिंह,सुजीत शर्मा, सुजीत चौरसिया, विनोद महतो, राम लगन राम, बल्साय महतो, गोपाल सोनी, रामजी प्रसाद, राजेश सिंह, अजय गिरी, धनंजय सिंह, कामेश्वर सिंह, ओमप्रकाश, मुकेश मुक्ता, राहुल चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन