आम आदमी को राहत देना ही सरकार का ध्येय: सरयू राय

आम आदमी को राहत देना ही सरकार का ध्येय: सरयू राय

सुविधा केंद्र की शुरुआत, 43 रुपये किलो प्याज लें
रांची: प्याज की बढ़ती कीमत के बाबत झारखंड सरकार एक्शन में आ गई है और इस बाबत सरकार प्याज पर सब्सिडी देने को तैयार है। खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने गुरुवार को राजधानी के पंडरा बाजार समिति में सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। यहां प्याज 43 रुपये किलो की दर से बेची जा रही है। श्री राय ने कहा कि एक दिन में लोग यहां से दो किलो प्याज खरीद सकेंगे।
श्री राय ने कहा कि थोक व खुदरा बाजार में सामंजस्य बना रहे, इसको लेकर सरकार ने यह पहल की है। कहा कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमत कम होगी। थोक व्यवसायियों व चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक कर सब्सिडी देने पर चर्चा की जाएगी। राय ने कहा कि सरकार का ध्येय केवल आम जनों को राहत देना है। कहा कि प्याज की नई खेप सितम्बर में आ जाती थी। लेकिन बारिश व बाढ़ के कारण इस बाबत दिक्कत हुई है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता भी लागू हो गया है, ऐसे में केंद्र सरकार भी इस बाबत कुछ खास नहीं कर सकेगी।
सरकार की इस पहल को आम लोग अच्छा बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार इस बाबत प्रति किलो 6 से 10 रुपये का राहत दे रही है। इनका विचार है कि सुविधा केंद्र पर कीमत और कम होनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश में प्याज 50 से 60 रुपये किलो तक बिक रही है। फिलहाल रांची व जमशेदपुर में एक-एक सुविधा केंद्र खोले गये हैं। राजधानी के पंडरा बाजार में जैसे ही सुविधा केंद्र की शुरुआत हुई तो लोगों की भीड़ लग गई। खाद्य-आपूर्ति मंत्री ने सुविधा केंद्र खोलने हेतु सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी