गरीब परिवार को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: रघुवर
On
जेएसएलपीएस के प्रखंड स्तरीय कर्मियों का वेतन 2 हजार बढ़ेगा
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि जेएसएलपीएस रुपी आजीविका मिशन एक वट वृक्ष में परिणत हो चुका है। 2014 से पूर्व राज्य में महज 43 हजार सखी मंडल का गठित हुई थी, लेकिन परिश्रम से साढ़े चार साल में यह 5 गुना बढ़कर 2 लाख 3 हजार 589 हो गई। इसके बाद प्रदेश में बचे हुए 300 पंचायत में सखी मंडल के गठन का लक्ष्य 30 सितंबर तक साध लें। सीएम रघुवर दास झारखंड मंत्रालय में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जेएसएलपीएस की 10वीं वर्षगांठ पर जिला व प्रखंड स्तरीय कर्मियों के साथ सीधी वार्ता कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि इस बाबत बची हुई 60 प्रतिशत की राषि केंद्र सरकार द्वारा आगामी तीन माह के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी, बाकि राज्य सरकार अपने हिस्से का 40 प्रतिशत अंशदान सखी मंडल के गठन के साथ ही मुहैया करा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी इस बात को ध्यान में रखें कि गरीब और आदिवासी महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकताओं में है। राज्य के बीपीएल परिवार को रोजगार से आच्छादित करना सरकार का लक्ष्य है। ऐसे परिवार की पहचान कर परिवार की महिला को सखी मंडल से जोड़े। नए बन रहे सखी मंडल में ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दें। उन्हें सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें। राज्य की महिलाएं मेहनती हैं और उन्हें झारखण्ड के विकास में महती भूमिका निभानी है।
[URIS id=9499]
सीएम ने कहा कि कृषि और पशुपालन में सामंजस्य नहीं होगा तो पूर्ण रूप से आर्थिक स्वावलंबन संभव नहीं है। राज्य सरकार सखी मंडल की महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध करा रही है। अब उन्हें गव्य पालन के लिए भी सुविधा प्रदान की जाएगी। बीपीएल महिलाओं को 90 प्रतिशत के अनुदान पर पूर्व से दो गाय उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि हमें दूध उत्पादन में इस दूरी को पाटना है। सखी मंडल की महिलाएं खेती के क्षेत्र में भी आगे आएं। इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी इजरायल भेजा जायेगा, ताकि वे आधुनिक व उन्नत कृषि की बारीकियों से अवगत हो सकें। सीएम ने कहा कि पंचायत स्तर पर उज्ज्वला दीदी को 30 सितंबर तक नियुक्त करें, क्योंकि आनेवाले दिनों में 14 लाख परिवार को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित करेगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने सभी पंचायतों में संवाददाता दीदी बनाने का आह्वान किया। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि सखी मंडल की दीदीयां जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य कर रही हैं। उन्होंने सखी मंडल के गठन में गरीब महिलाओं को जोड़ने का आहवान किया। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि अब कृषि विभाग की कुछ योजनाओं का संचालन सखी मंडल के माध्यम से किया जाएगा।
कृषि सचिव ने कहा कि पशुपालन के साथ- साथ दुग्ध उत्पादन में भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली आदिवासी महिलाओं को जोड़ना सरकार का लक्ष्य है। खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ कौशल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित डाकिया योजना के सफल संचालन में सखी मंडल की भूमिका अहम होगी। कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य में वंचित 14 लाख परिवारों को 30 सितंबर तक एलपीजी गैस सिलेंडर कनेक्शन उपलब्ध कराना लक्ष्य है। बैठक में मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग नीलकंठ सिंह मुंडा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग अविनाश कुमार, सचिव, खाद्य अमिताभ कौशल, सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग पूजा सिंघल, जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







