चंदनकियारी: प्राकृतिक आपदा को लेकर सरकार पूर्णतः सजग: बाउरी

चंदनकियारी: प्राकृतिक आपदा को लेकर सरकार पूर्णतः सजग: बाउरी

– सर्पदंश- डूबने से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को 4-4 लाख का चेक
चंदनकियारी: झारखंड सरकार ने सर्पदंश व डोभा में डूबने से हुई मौत को प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में सम्मलित कर लिया है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ ग्रामीण जनता को आर्थिक लाभ के तौर पर मिल रहा है। असमय मौत को कोई नहीं रोक सकता, लेकिन इस दुःख के समय दी जाने वाली आर्थिक राहत पीड़ितों के परिजनों के भावी जीवन में मददगार साबित होती हैं। उक्त बातें प्रदेश के भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने कहीं हैं। उन्होंने मोदी करकट्टा गांव व बड़ाजोड़ पंचायत आदिवासी टोला के दो पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख का चेक भी प्रदान किया।
ज्ञात हो कि 2 सितंबर को मोदी करकट्टा गांव के 5 वर्षीय कुणाल मोदी की मौत डोभा में डूबने से हो गयी थी। जिसके बाद स्थानीय विधायक ने उनके परिजनों से मिल कर सरकार के तरफ से मिलने वाले मुआवजे का आश्वासन दिया था। 18 अगस्त को बडाजोड़ पंचायत के बनगोड़िया आदिवासी टोला की 12 वर्षीय दुलाली कुमारी को उसके ही घर मे ही सांप के डसने से उसकी मौत हो गई थी। उसे भी सरकारी मदद का भरोसा दिया था। इसी क्रम में श्री बाउरी ने दोनों परिवारों के घर जाकर उन्हें चेक सौंपा। मौके पर सीओ मनोज कुमार, सीआई दिनेश कुमार मिश्रा, आप्त सचिव दिलीप महतो, नरेश रजवार, निचित ठाकुर, भोला मुखर्जी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
Deoghar News: तीसरी सोमवारी पर कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी, कतार प्रबंधन पर प्रशासन की पैनी नजर
Sahibganj News: तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू, तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची भगदड़