घर बैठे पलंबर, ड्राइवर, गार्ड नर्सिंग जैसी सुविधाएं पाएं

घर बैठे पलंबर, ड्राइवर, गार्ड नर्सिंग जैसी सुविधाएं पाएं

सीएम ने किया कर्ता एप लांच
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है, हम आईटी युग में जी रहे हैं और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जीवन को आसान बना सकते हैं। कर्ता एप की शुरुआत एक सराहनीय कदम है व इसके माध्यम से लोग पलंबर, इलेक्ट्रिशियन, हाउस कीपिंग सर्विस, ड्राइवर, गार्ड, नर्सिंग जैसी सेवाएं घर बैठे पा सकेंगे। इससे न केवल आम लोगों को सुविधा होगी, बल्कि इस सेवा से जुड़े लोगों को भी आसानी से काम के लिए एक प्लेटफार्म मिल जाएगा। सीएम झारखंड मंत्रालय में एप परियोजना की शुरुआत करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आम लोग इसे अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करें और सेवा का लाभ लें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा कि इससे जुड़े सभी सेवा प्रदाताओं की पूरी जांच कर इसमें शामिल करें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सेवा प्रदाताओं से बातचीत कर उनकी जरूरत व सुझाव भी जाना। सीएम ने कहा कि सभी सेवा प्रदाताओं को प्रधानमंत्री श्रमशक्ति अभियान के तहत श्रम विभाग से पंजीकृत करायें, ताकि सभी श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। इसमें दुर्घटना पर मृत्यु के दौरान दो लाख रुपये की तत्काल सहायता, बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति, सेफ्टी किट आदि मिल सकेंगे। कहा कि अक्टूबर तक राज्य में चल रही विभिन्न परियोजना से जुड़े मजदूरों का भी भवन निर्माण बोर्ड से निबंधन पूरा करा लें। दीपावली पर सरकार बोर्ड से पंजीकृत श्रमिक बहनों को साड़ी और श्रमिक भाइयों को पैंट-शर्ट देगी।
इस दौरान नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। एप से जुड़ी परेशानी के निदान हेतु एक कॉल सेंटर भी शुरू किया जा रहा है। मुख्य सचिव डी के तिवारी ने इस एप को अधिक से अधिक यूजर फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया। नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा चलाये जा रहे वन सिटी वन इंपैक्ट कार्यक्रम के तहत रांची में इसकी शुरुआत की गयी है। सीएम के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कर्ता एप के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: बाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
Koderma News: बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवरिए, बासोडीह से 105 किमी पैदल यात्रा पर निकला जत्था