गीता कोड़ा ने अपनी संपत्ति सार्वजनिक की, डेढ़ करोड़ की हैं मालकिन
On
संतोष वर्मा
चाईबासा: 10 एसटी सिंहभूम संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए महागठबंधन का साझा कांग्रेस की प्रत्याशी सह विधायक गीता कोड़ा ने नामांकन के साथ अपना सपथ पत्र भी जमा किया है। जिसमें उन्होंने अपनी संपति का ब्यौरा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी और विधायक गीता कोड़ा खुद करोड़पति हैं। उनके नाम से एक करोड़ 47 लाख 34 हजार 639 रूपये रूपये मुल्य की सम्पती है। शपथ पत्र के अनुसार उनके खिलाफ लालपुर रांची में केस नंबर 2/2012 सिविल कोर्ट ऑफ ब्रजकिशोर पाण्डेय सब जज रांची की अदालत में लंबित है।
श्रीमति कोड़ा के पास नगद 75 हजार रूपये और पति पूर्व मुख्यमंत्री मधू कोड़ा के पास चार हजार पांच सौ रूपये हैं। उनके पास एसबीआई डोरंडा में 5,735 रूपये, एसबीआई जगन्नाथपुर में 8 लाख 88 हजार 783 रूपये, ईलाहाबाद बैंक रांची में 3008 रूपये, एक लॉकर पीएनबी लालपुर में 26,636 रूपये, बैंक ऑफ बड़ौदा जगन्नाथपुर (करेंट एकाउंट में 7 लाख 46 हजार 760 रूपये, ग्रामीण बैंक जगन्नाथपुर में 2 लाख 14 हजार 953 रूपये, ग्रामीण बैंक जगन्नाथपुर 2 लाख 11 हजार 305 रूपये, एसबीआई बैंक चाईबासा में 5000 रुपये जमा है।
इसके अलावे इन्शोरेंश में भी निवेश किया गया है। सरिया यूनिर्वसल मल्टी परपरस सोसाईटी लिमिटेड में 6 लाख 84 हजार 850 रूपये , मैक्स लाइफ इंश्पूरेंश में 4 लाख रूपये का निवेश है। उन पर एक भी पर्सनल लोन नहीं है। उनके नाम पर एक इंडिगो कार जिसकी किमत 5 लाख 30 हजार 750 रूपये, स्कॉर्पियो जिसकी किमत 10 लाख 50 हजार रूपये, एक फोर्ड फिगो कार जिसकी कीमत 2 लाख, फॉर्चूनर कार जिसकी कीमत 26 लाख 74 हजार 834 रूपये है जबकी उनके नाम पर एक स्कूटी भी है, जिसकी कीमत 65 हजार 233 रूपये है। उनके नाम 2113.284 ग्राम है जिसकी कीमत 60 लाख 98 हजार 238 रूपये, हीरा 8.40 कैरेट, जिसकी कीमत 5 लाख 46 रूपये, चांदी 5178.6 ग्राम जिसकी कीमत 2 लाख 7 हजार 563 रूपये है। गीता कोड़ा के नाम कुल संपत्ति एक करोड़ 47 लाख 34 हजार 639 रूपये है। जिसमें 17 17 डिसमिल जमीन शामिल है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







