पूर्व की सरकारों ने आदिवासियों को वोट बैंक समझा: अमर बाउरी

पूर्व की सरकारों ने आदिवासियों को वोट बैंक समझा: अमर बाउरी


चंदनकियारी: आजादी के सत्तर साल बाद तक चंदनकियारी समेत पूरे झारखंड के आदिवासी समुदाय के भोले भाले लोगो को राजनीतिक दलों ने केवल अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया। इस खाई को पूरा करने के लिए भाजपानीत केंद्र व राज्य सरकार ने आदिवासी हित से संबंधित कई योजनाएं चला रही हैं। ये बातें रविवार को रविंद्र भवन में आहूत भाजपा आदिवासी मोर्चा के एक दिवसीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के भू-राजस्व मंत्री सह विधायक अमर बाउरी ने कही।
उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आदिवासी, दलित, पीड़ित एवं शोषित वर्गों के लोगो के जीवनस्तर को ऊपर उठाना हैं। आदिवासी समुदाय में आस्था के केंद्र बरकरार रखने के लिए चंदनकियारी के नब्बे फीसदी सरना स्थल, मंझिस्थान एवं जाहेरा स्थान का घेराबंदी करने का कार्य किया हैं। जबकि इसके पूर्व के किसी भी जन प्रतिनिधि ने सरना स्थल व जाहेरा स्थान हेतु कुछ नही किया। वे आदिवासियों को उपेक्षित नजर से देखा करते थे। बाउरी ने कहा कि बाबा एवं मांझीबाबा को प्रोत्साहन राशि भी भाजपा के कार्यकाल में ही दिया जाने लगा। विश्व प्रसिद्ध लुगुबाबा घंटाबाड़ी को पर्यटन के हिसाब से राजकीय महोत्सव घोषित किया गया। यहां दूर-दराज से आनेवाले हर श्रद्धालुओं के रहने व खाने की समुचित व्यवस्था की गई। इसके विपरित पूर्व की सरकारों ने केवल बिरासत बचाने का काम किया।
बाउरी ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन से लेकर झारखंड के अस्तित्व के आंदोलन से होते हुए समृद्ध झारखंड के नवनिर्माण की परिकल्पना तक आदिवासी समाज की भूमिका हमेशा ही अग्रणी रही है। बिरसा मुंडा, चांद भैरव और सिदो-कान्हू जैसे वीर सपूतों ने झारखंडी अस्मिता व संस्कृति को बचाने के लिए अपनी कुर्बानी तक दे डाली। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश मंत्री लखि हेंब्रम ने कहा कि झारखंड में सभी दलों ने आदिवासियों को केवल ठगने का काम किया हैं। केवल भाजपा के कार्यकाल में ही आदिवासियों को मान सम्मान मिल रहा हैं। इसके अलावे आदिवासियों के लुप्त होती सांस्कृतिक विरासत को बचाने का काम भी रघुवर सरकार ने किया। मौके पर लालचंद मरांडी, जानकी सोरेन, सोहराय हांसदा, कमल मुर्मू, रघुनाथ मुर्मू के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम