धनबाद: विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है: रागिनी

धनबाद: विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है: रागिनी

युवाओं ने थामा पार्टी का दामन
भगतडीह: भाजपा ही समाज और देश का सही विकास कर सकती है। नरेंद्र मोदी ने देश और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के विकास का मार्ग प्रषस्त किया है। मेरे परिवार और पति ने झरिया के लिए काफी कुछ किया। पति की तरह ही आपकी सेवा करती रहूंगी। ये बातें आज भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने ईस्ट भगतडीह में सभा को संबोधित करते हुए कही।
श्रीमती सिंह ने महिलाओं से साथ देने का अपील करते हुए कहा कि स्थानीय समस्याओं को दूर करना मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान भाजयुमो जिला मंत्री रिंकू शर्मा के नेतृत्व में कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। रिंकू शर्मा ने कहा कि संजीव सिंह की तरह ही रागिनी सिंह भी लोगों के सुख-दुख में खड़ी रहती हैं। विधानसभा चुनाव में हमें इनका कर्ज चुकाना है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने युवाओं में ऊर्जा भरने का काम किया।
इस बाबत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का एक- एक कर जिक्र किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. कलाम व मंच संचालन भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने किया। मौके पर मो. शाहिद हसन, मो. सादाब, मो. फैयाज, मो. आलम, मो. मुकीम, मो. आसिफ, मो. ताज, मो. मिनहाज, मो. जबीद ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान भाजपा नेता स्वरूप भट्टाचार्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री रिंकू शर्मा, अखिलेश सिंह, बाबू जैना, रवि मिश्रा, नारायण सिंह, जिम्मी राजपाल, संतोष यादव, मो. शमशेर, अशोक गागर सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक