आरोप लगाना कांग्रेस की फितरत: सुनील सिंह

आरोप लगाना कांग्रेस की फितरत: सुनील सिंह

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री व चतरा पार्टी प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विगत 55 साल के कार्यकाल में आरोप लगाने के अलावे कांग्रेस पार्टी ने दूसरा कोई काम नही किया है। कांग्रेस के पास उपलब्यिों को बताने के नाम पर जनता के पास कुछ भी नही है, तो आरोप लगाकर मन को संतोष देने का काम कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा काम व विकास में विश्वास रखती है। बीते पांच सालों में काम की बदौलत पार्टी ने यह बता दिया है। चाहे वह घर- घर में शौचालय बनाने की बात हो, घर- घर में बिजली पहुंचाने की बात हो, महिलाओं को धुएं की घुटन से मुक्ति दिलाने की बात हो या फिर गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने की बात हो।
हर मामले में भाजपा ने आम जनता के लिए काम किया है। लोगों को राहत दी है। विकास की लंबी लकीर खींची है। श्री सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया को यह पता है कि मोदी है तभी मुमकिन है। आतंकियों को घर में घुसकर मारना मोदी के रहते ही मुमकिन है। बीते दस साल देश में यूपीए का शासन रहा। इस अवधि में सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए। मोदी के आने पर उन्हें सबक सीखाने का काम हुआ। यूपीए ने इसरो के वैज्ञानिकों को कभी काम करने की खुली छूट नहीं दी। सेना का मनोबल गिराते रही। केंद्र में मोदी सरकार के आने पर सेना का मनोबल बढ़ा। इसरो के माध्यम से भारत ने अंतरिक्ष में अपनी शक्ति दिखाई। दुनियां के विकसित देश ने भी भारत के इस कदम की सराहना की। यह सब काम केंद्र में मोदी के रहते ही मुमकिन हो पाया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन