कांग्रेस ने खेला आदिवासी कार्ड, रामेश्वर बने नये प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस ने खेला आदिवासी कार्ड, रामेश्वर बने नये प्रदेश अध्यक्ष

पांच कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाये गए
रांची: डाॅ अजय कुमार द्वारा दिये गये इस्तीफे के बाद से लगातार इस विषय पर चर्चा जारी थी, कि आखिर कौन संभालेगा यह पद। कांग्रेस आलाकमान ने सोमवार को इस रहस्य से पर्दा हटाते हुए एक बार फिर से आदिवासी कार्ड खेल दिया व मनमोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके डाॅ रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष मनोनित किया है। इनके अलावे पार्टी में पांच नेताओं कमलेश महतो, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय पासवान और राजेश ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। जाहिर है कि नई टीम में आदिवासी व मुस्लिम कांबिनेशन यह स्पष्ट करता है, कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के बाबत इन्हीं पर अपना फोकस करेगी।
कांग्रेस को इस बात का पूर्ण अहसास है कि उसका वोट बैंक कहां है ? झारखंड में अभी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम है, लेकिन हर पहलू को देखने के बाद आदिवासी चेहरे की ताजपोशी की गई है। अर्थशास्त्र में पीएचडी करनेवाले डाॅ उंराव मनमोहन सिंह कैबिनेट में मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। इसके अलावे वो प्रदेश के एडिशनल डाॅयरेक्टर जेनरल ऑफ पुलिस भी रह चुके हैं। इनके भीतर प्रशासनिक क्षमता कूट-कूट कर भरी है। 14 फरवरी 1947 को पलामू के चियांकी में जन्मे डाॅ उंराव अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
ये देखना दिलचस्प होगा कि डाॅ अजय कुमार के इस्तीफे के बाद डाॅ उरांव कैसे पार्टी के एकजुट करते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं। खास बात ये है कि पूर्व अध्यक्ष भी पुलिस विभाग के ताल्लुकात रखते थे और नये अध्यक्ष भी उसी बैकग्राउंड से हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्‍हें टिकट नहीं मिला था। उनकी पत्‍नी रागिनी मिंज सिविल सर्जन रह चुकी हैं। 2009 में भाजपा के सुदर्शन भगत ने उन्हें हराकर लोहरदगा लोकसभा सीट छीन ली थी। साल 2014 में भी रामेश्वर उरांव को सुदर्शन भगत से हार का सामना करना पड़ा था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक