कांग्रेसी नेताओं पर चरितार्थ होती है चोर मचाए शोर कहावत: प्रतुल

कांग्रेसी नेताओं पर चरितार्थ होती है चोर मचाए शोर कहावत: प्रतुल

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कांग्रेस और जेएमएम के नेता लगातार राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास नहीं करने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने तो अपने पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के सहयोगी दलों की स्थिति स्पष्ट करते हुए इन सबों की तुलना चोरों से कर दी थी।
श्री शाहदेव ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अपने सहयोगी नेताओं को अपराधियों से बदतर बताया था। हेमंत सोरेन ने भी अपने ट्विटर चौपाल में अपने सहयोगी दलों को कंकड़-पत्थर बताया था। अब इन्हीं दल के नेता यह बता सकते हैं कि महागठबंधन में चोर कौन है ? कंकड़-पत्थर और अपराधी कौन है ? कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से विपक्षी नेता सकते में हैं।
लोकसभा चुनाव में इनकी लुटिया पहले ही डूब चुकी है, अबकी बार विस में भी ऐसा ही होगा। इसलिए ये नेता बेबुनियाद आरोप लगाकर राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों के दौरान केंद्र व रघुवर सरकार के फोकस के कारण झारखंड का काफी विकास हुआ है। ये सभी चीजें जनता जानती है। राज्य के साथ कोल्हान और संथाल परगना के लोग भी अवगत हैं कि झामुमो व कांग्रेस ने उन्हें केवल वोट बैंक ही समझा। ऐसे में विपक्ष का सफाया तय है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक