आयुक्त ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

आयुक्त ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

  • जर्जर भवन को दुरुस्त कराने का आदेश

चाईबासा: मतदान से पूर्व मतदान केंद्रों का जायजा लेने सोमवार को खुद स्थानीय आयुक्त विजय कुमार सिंह पंहुचे। उन्होंने मध्य विद्यालय लोटा के बूथ नंबर 129 व 130 के जर्जर भवनों को देखने के बाद तत्काल उसे अधिकारियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने दिव्यांग मतदाताओं को पूर्ण सुविधा देने का भी आदेश  दिया है।
निरीक्षण के दौरान देखा कि इन मतदान केंद्रों के भवन की स्थिति जर्जर है फर्श टूटे हुए हैं व बिजली की व्यवस्था नहीं है। आयुक्त ने पाया कि दिव्यांगों के लिए रैंप व पानी के अलावे शौचालय की सुविधा है। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने तत्काल फर्श की मरम्मती कराने का आदेश दिया। लौटते समय वे कुचुहातु स्थित मतदान केंद्र व सुविधाओं को देखा। उन्होंने ग्राम ऊपरलोटा स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन तोड़कर नये भवन के निर्माण का आदेश  दिया। आयुक्त ने बच्चों की उपस्थिति के अलावे मध्याहन भोजन की व्यवस्था को सही पाया। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान के दिन किसी दिव्यांग को कोई दिक्कत नही हो, अधिकारी इसका पूरा ध्यान रखें।
उन्होंने पश्चिम सिंहभूम जिला के सभी प्रखंडों के दिव्यांग मतदाताओं की सूची का पुनः अवलोकन कर स्थल निरीक्षण कर दिव्यांग मतदाताओं की संशोधित सूची तैयार कर यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। आयुक्त ने खूंटपानी प्रखंड के ग्राम ऊपरलोटा की श्रीमती पंगेला कुई की स्थल पर चिकित्सकों का दल भेजकर जांच कराके दो दिनों के अंदर विकलांगता प्रमाण पत्र निर्गत कराने के अलावे पेंशन एवं व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने मतदाताओं से बखौफ होकर मतदान करने का अह्वान भी किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत