मुख्यमंत्री ने की मां दुर्गा की पूजा, झारखंडवासियों को दी शुभकामना
On
रांची: शारदीय नवरात्र के मौके पर राजनेताओं ने भी पूरी श्रद्धा-भक्ति से शक्तिदायिनी मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में कलश स्थापित कर विधि-विधान से मां की आराधना की। अपने ट्वीट में लिखा जय माता दी ! आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां दुर्गा हम सभी के जीवन में नए उत्साह,जोश और नई उमंग का संचार करें। मां जगदंबे सबकी मनोकामना पूर्ण करें और सबकी झोली खुशियों से भर दें। जय माता दी । अपने दूसरे ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि, द्विषो जहि। वृषभ पर आरुढ़ कमल और त्रिशूल को धारण करने वाली मां शैलपुत्री आपके जीवन को सुख तथा समृद्धि से परिपूर्ण करें।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







