चंदनकियारी: 10 दिनों के अंदर प्रखंड के लोगों को दें स्वच्छ पेयजल: बाउरी
On
ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
चंदनकियारी: झारखंड सरकार के भू- राजस्व मंत्री सह स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी ने आज रॉ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री ने इस बाबत इंटेक वेल, मोटर रूम, फिल्टर प्लांट सहित अन्य चीजों को बारीकी से देखने के बाद कहा कि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति की बाधा को दूर कर दिया जाएगा। बाउरी ने कहा कि आामी 10 दिनों के अंदर प्रखंड के हर घर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति होगी।
यह भी पढ़ें: शीला दीक्षित के निधन से सियासी जगत में शोक
मंत्री बाउरी ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि यदि पेयजल की आपूर्ति दिये गये समय में नहीं हुई, तो कड़ी कार्रवाई होगी। बाउरी ने कहा कि पेयजल मुद्दे पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाउरी ने कहा कि यह योजना पिछले डेढ़ साल से बंद होने के कारण कुछ खराब हुआ है, लेकिन डेड नहीं हुआ हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारी को नदी से पानी उठाकर ट्रायल करने का निर्देश दिया तो ट्रायल सफल रहा। निर्देश दिया कि दस दिनों के अंदर बाकी बचे मरम्मत कार्य को पूरा कर लिया जाए। मौके पर सुशांत मुखर्जी, एक्सक्यूटिव मैकेनिकल अरसद अली, सहायक अभियंता राहुल श्रीवास्तव, जेई प्रमोद राम, दुर्गा प्रसाद दे समेत कई लोग मौजूद थे।
इसके बाद बाउरी ने प्रखंड के तमाम मुखिया सति पंचायत समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही हैं। पांच साल में बेदाग सरकार देने का काम किया हैं। उन्होंने प्रखंड में मौजूद समस्याओं के लिए एक निगरानी समिति बनाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें 11 सदस्य रखें जाएं। मंत्री ने अयोग्य लोगों से राशन कार्ड वापस करने की बात कही। ऐसे कार्ड रद्द नहीं होने पर बीडीओ पर कार्रवाई की जाएगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







