घर गिरने पर मदद की गुहार
On
कोडरमा: जयनगर प्रखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रखंड के विभिन्न इलाकों में गरीब परिवारों का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया है। खरीयोडीह पंचायत ग्राम खरपोका निवासी रामलाल यादव, बिंदवा देवी और जयनगर पूर्वी पंचायत के संजय राम व जयनगर पश्चिमी पंचायत के बासुदेव राम का मिट्टी से बना खपरैल मकान रविवार को गिर गया।
इस दौरान इनके सामान व खाद्यान बर्बाद हो गए। बताया जा रहा है कि हजारों के सामान नष्ट हो गये हैं। लोगों ने इस बाबत उपायुक्त कोडरमा, अंचल अधिकारी जयनगर से मदद की गुहार लगाई है। भाजपा जिला मंत्री विनोद यादव ने इस बारे में कहा कि गरीब परिवार का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया है तो अधिकारियों व विधायक से मिलकर पीएम आवास योजना दिलाने की मांग करेंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


