लोगों के घर पहुंचे भाजपाई, जागरुक किया
On
रामगढ़: भाजपा द्वारा रविवार को जिले के वार्ड नंबर 6 के लोगों के बीच जाकर उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के बारे में बारी-बारी से लोगों को जानकारी दी। कहा कि रघुवर सरकार डबल इंजन वाली सरकार है, इसलिए विकास भी तेजी से कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के विकास को तीव्र गति से आयाम देने में पूरी मदद कर रहे है। बीते साढ़े चार वर्षो में प्रदेश की तस्वीर व तकदीर देानों बदल गई है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विश्वभर में झारखंड के विकास की चर्चा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी झारखंड की सराहना की है। मौके पर अरविंद सिंह, महेश चौधरी, मणि शंकर ठाकुर, बिलटू चौधरी, छोटन सिंह, सुभोध सिंह, मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









