सरायकेला में बनी बांस की वस्तुओं को विदेश भेजा जाएगा: मुख्यमंत्री

सरायकेला में बनी बांस की वस्तुओं को विदेश भेजा जाएगा: मुख्यमंत्री

सरायकेला: झारखंड को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड का गठन किया गया। बोर्ड में राज्य के प्रतिभावान शिल्पकारों को चिन्हित कर उनका निबंधन हुआ है। करीब 95 हजार शिल्पकार बोर्ड से जुड़ चुके हैं। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य शिल्पकारों व कलाकारों को बदलते समय व मांग के आधार पर प्रशिक्षण देकर उन्हें और प्रतिभावान बनाना है और जल्द ही सरायकेला से भी बांस की बनी वस्तुएं विदेश भेजी जाएगी। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को सरायकेला के नीमडीह स्थित मकुला गांव में कही।
मुख्यमंत्री मकुला में स्वावलंबी सहयोग समिति द्वारा बांस से बनी वस्तुओं का अवलोकन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यहां की आदिम जनजाति महिलाओं को सरकार आर्थिक रुप से स्वालंबी बनाना चाहती है। आने वाले दिनों में उद्योग विभाग आदिम जनजाति की महिला शिल्पकारों को प्रशिक्षित करने का काम करेगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं बाजार की मांग के अनुरूप बांस के उत्पाद तैयार कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल परगना में भी बांस अधिक मात्रा में होता है। इसी कारण वहां की महिलाओं व कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दुमका स्थित में कलाकार बांस की वस्तुएं तैयार कर रहें हैं। बांस की इन वस्तुओं को विदेश में भेजा जा रहा है। दुमका में बांस आधारित मेला का आयोजन भी किया गया ताकि, कलाकारों को एक मंच मिल सके। कुटीर, लघु और मध्यम उद्योग को सरकार बढ़ावा दे रही है। यह गरीबी समाप्त करने में कारगर साबित हो सकता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन