शुल्क वृद्धि पर आजसू का ज्ञापन
On
रामगढ़: आजसू छात्र संघ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएवी के विभिन्न विद्यालयों में की गई शुल्क वृद्धि को लेकर कुजू एरिया के महाप्रबंधक को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस बाबत उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
आजसू प्रभारी ने कहा कि सभी डीएवी विद्यालयों व गैर सरकारी विद्यालयों में बढ़ाये गये शुल्क से अभिभावक परेशान हैं। वे बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। श्री महतो ने कहा कि शुल्क के नियंत्रण हेतु आजसू प्रतिबद्ध हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रतिवर्ष शुल्क में 10 प्रतिषत तक की वैधानिक वृद्धि करने की बात कही गई है। इसमें एडीएफ द्वारा ली जाने वाली शुल्क को बंद करने की मांग की गई है।
कहा गया है कि सीसीएल द्वारा विधालय संचालन हेतु देय अनुदान राशि में बगैर कटौती के यथावत रखा जाए। इसके अलावे झारखंड सरकार की योजनानुसार 25 प्रतिशत बीपीएल परिवार के विद्यार्थियों को देने की बात कही र्ग है। इसके अलावे ज्ञापन के माध्यम से सीसीएल प्रभावित क्षेत्रों में विद्यार्थियों से प्रतिमाह ली जाने वाली पीपुल फंड, परीक्षा शुल्क व मिसलेनियस चार्ज को बंद करने की मांग खासतौर पर की गई है। कहा गया है कि यदि महाप्रबंधक 16 अक्टूबर तक मांगों को पूरा नही करते हैं तो आजसू उग्र आंदोलन करेगा। प्रतिनिधिमंडल में सचिव, सुबीन तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, उमेश कुमा ,खेमलाल महतो, संजय कुमार, राहुल रंजन व कृष्णा महतो शामिल थे ।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







