अभिनेता सन्नी देओल बीजेपी में हुए शामिल
On
नई दिल्ली: अपने परिवार की राजनीतिक परंपरा को निभाते हुए आज मशहूर अभिनेता धर्मेन्द्र के पुत्र सन्नी देओल भी बीजेपी में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा मेरे पिता अटल जी के साथ थे और अब मैं मोदी जी के साथ हूँ। सन्नी देओल ने दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में ये सदस्यता ग्रहण की जहाँ उन्हें रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने पार्टी में उनका स्वागत कर उन्हें सदस्यता दिलवाई।
माना जा रहा है कि सन्नी पंजाब के गुरुदासपुर से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में अमित शाह से मुलाक़ात के बाद उम्मीद की जा रही थी सन्नी बीजेपी में शामिल होंगे। इस परिवार का बीजेपी के साथ बहुत पुराना संबंध रहा है। 2008 में धर्मेन्द्र भी पार्टी के सांसद रह चुके हैं वही हेमा मालिनी 2014 में मथुरा से चुनाव जीत चुकीं हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







