चुनाव आयोग के आदेश का पालन किया जाय: नंदकिशोर
देवघर: देवीपुर प्रखंड स्तरीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर आज मधुपुर एसडीओ सह अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी नंदकिशोर लाल के द्वारा देवीपुर प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ एक बैठक की गयी। बैठक में मधुपुर एसडीओ नंदकिशोर लाल ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि चुनाव आयोग के आदेश का अक्षरसः पालन किया जाय। साथ हीं कहा गया कि प्रखण्ड स्तर पर सभी बूथों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया जाना है। इसके अलावा उनके द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए कहा गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बूथ स्तर पर मतदाता सूची में त्रुटि संशोधन, नए मतदाता का नाम जोड़ने एवं मृत व्यक्तियों का नाम हटाने आदि कार्य युद्धस्तर पर बीएलओ द्वारा किया जा रहा है, जो लगभग पूरा हो गया है। वहीं शेष बचे कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ कौशल कुमार एवं सभी बीएलओ उपस्थित थे।
Related Posts


Latest News







