विहंगम योग हज़ारीबाग संत समाज द्वारा एकदिवसीय यज्ञ व सत्संग का आयोजन
On
हजारीबाग: विहंगम योग हज़ारीबाग़ संत समाज द्वारा एकदिवसीय यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुकुंदगंज स्थित मुकेश कुमार सिंह के आवास में किया गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम,अध्यात्म, भक्ति और सेवा का प्रचार करना था। यज्ञ की शुरुआत स्वागतगान व मंगलगान से की गई।
विद्यार्थी रामरत्न प्रजापति ने बताया कि यज्ञ करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। विहंगम योग जीने के साथ-साथ मरने की भी कला सिखलाता है। संयोजक रामेश्वर प्रजापति ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यात्म में इतनी शक्ति होती है कि मनुष्य सर्वसुखों का स्वामी बन जाता है। आयोजनकर्ता मुकेश सिंह ने कहा कि सेवा ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म होता है। सेवा करने से मन प्रसन्न रहता है और मन को शांति मिलती है। सेविका विराज देवी ने बताया कि सेवा,सत्संग और साधना से हीं ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्वर्वेद को विश्व का अद्वित्य ग्रंथ बतलाया। सद्गुरु आरती व शांति पाठ से यज्ञ का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में सीधेश्वर सिंह द्वारा लोगों के बीच भोजन व प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्येंद्र कुमार,उमेश प्रजापति, उमेश कुमार, हेमंती देवी , शशि सिंह, ललन सिंह, राकेश कुमार व मोनिका सिंह का विशेष योगदान रहा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









