चुनाव संपन्न कराने का कोई शॉर्टकट नहीं, मानक का अनुपालन जरुरी: सुदीप

चुनाव संपन्न कराने का कोई शॉर्टकट नहीं, मानक का अनुपालन जरुरी: सुदीप

– उप-निर्वाचन आयुक्त ने की सभी डीसी-एसपी के साथ बैठक
रांची: भारत निर्वाचन आयोग के उप- निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन व सचिव अरविंद आनंद ने झारखंड भ्रमण के दूसरे दिन आज होटल रेडिसन ब्लू में सभी जिलों के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की। श्री जैन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाबत पूर्णतः सक्रिय हो जाना है, क्योंकि चुनाव संपन्न कराने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन आवश्यक है। कहा कि पूर्व से ही विभिन्न चुनौतियों, आधारभूत संरचना, सुरक्षा व मतदाता सूची का पुनरीक्षण जैसे कार्य को चिन्हित करते हुए उसपर गंभीरतापूर्वक अमल किया जाए।
उप-निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि 18-19 उम्र के मतदाता एवं ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनका नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने की कार्रवाई समयबद्ध रूप से की जाए। इसमें शिथिलता नहीं बरती जाए। प्रत्येक मतदाता को मत देने का अधिकार है। उन्हें मतदान का सुखद अनुभूति हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। मतदान केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था की जाए। वहां कुर्सियां लगाई जा सकती हैं एवं मतदाता को टोकन दिया जा सकता है, ताकि उन्हें मतदान के लिए लंबी अवधि तक इंतजार नहीं करना पड़े।
उन्होंने कहा कि निर्वाची पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की भूमिका अहम होती है, लिहाजा उन्हें उत्तरदायित्व निभाना पड़ता है। उन्हें चुनाव कार्य के लिए गठित विभिन्न कोषांग के कर्मियों को प्रेरित भी करना है व समय पर उन्हें ट्रेनिंग भी दिया जाना है । चुनाव कार्य में पूरी पारदर्शिता रखनी होगी। सभी राजनीतिक दलों के साथ समय-समय पर बैठक कर चुनाव की प्रक्रिया एवं अनुपालित किए जाने वाले प्रावधानों के बारे में भी बताया जाना होगा। श्री जैन ने मतदान में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम वीवीपैट की भी समीक्षा की। ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा के संबंध में व्यापक निर्देश भी दिए।
प्रदेश के हर जिले के उपायुक्त ने चुनावी तैयारी के बारे में बताया। उनके द्वारा मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, मतदान केंद्रों पर रैंप, शौचालय, विद्युत वहां पर प्रतिनियुक्त किए जाने वाले कर्मियों ,सेक्टर मजिस्ट्रेट, मास्टर ट्रेनर, ट्रेनिंग कैलेंडर, मॉक-पोल ,स्वीप गतिविधियों सहित अन्य जानकारी दी गई। श्री जैन ने कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावे कॉलेज के विद्यार्थियों को सी विजील एप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।
सुझाव दिया कि अपने जिला के लोगों से अकस्मात दूरभाष पर संपर्क कर उनके क्षेत्र में होने वाली घटनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इससे लोगों को लगेगा कि प्रशासन उनके साथ संपर्क में है और वह चुनाव के दौरान अनियमितताओं के संबंध में प्रशासन को अवगत करा सकेंगे। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि व्यवस्था की जानकारी दी गई। उनके द्वारा वारंट के निष्पादन, जिला में आम्र्स की संख्या, चुनाव के अवसर पर आम्र्स के जमा करने जैसे मामलों की जानकारी दी गई।
बताया गया कि थाना प्रभारियों के साथ भी लगातार बैठकें की जा रही है। बैठक में संवेदनशील मतदान केंद्रों की भी समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 25 प्रतिशत मतदान केंद्रों के वेबकास्टिंग का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा, अपर पुलिस महानिदेशक सह राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी मुरारी लाल मीणा एवं पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ संजय आनंद लाटकर, जोनल आईजी व विभिन्न प्रमंडलों के प्रमंडलीय आयुक्त व पुलिस उपमहानिरीक्षक भी उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन