कानपुर इनकाउंटर का दोषी व विकास दुबे का खास रामविलास त्रिवेदी ठाणे से गिरफ्तार

कानपुर इनकाउंटर का दोषी व विकास दुबे का खास रामविलास त्रिवेदी ठाणे से गिरफ्तार

मुंबई : कानपुर इनकाउंटर के एक आरोपी व विकास दुबे के करीबी अरविंद उर्फ गुड्डअन रामविलास त्रिवेदी को मुंबई एटीएस ने शनिवार को ठाणे से गिरफ्तार किया. उसके बारे में महाराष्ट्र एटीएस की जुहू शाखा को खुफिया सूचना मिली थी कि वह ठाणे के कोल्शेट रोड में छिपा हुआ है। इसके बाद एटीएस ने अभियान चला कर उसे गिरफ्तार लिया. उसके साथ उसका ड्राइवर सोनू तिवारी भी गिरफ्तार किया गया है.


कानपुर में विकास दुबे के बिकरू गांव में घटना को अंजाम दिए जाने के बाद से वह फरार था और इधर-उधर छिपता हुआ ठाणे पहुंचा था. शुक्रवार को उज्जैन से कानपुर लाए जाने वक्त विकास दुबे के हुए इनकाउंटर के बाद इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है.

उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने अबतक कानपुर इनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे सहित छह लोगों का इनकाउंटर किया है, जिसमें तीन विकास के रिश्तेदार ही थी. इसके अलावा इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. यूपी एसटीएफ अभी भी मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ अभियान चला रही है. आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में 25 से 30 लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, मानहानि मामले में ऑर्डर शीट तलब

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार