कजकस्तान में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 14 की मौत, 60 घायल
अल्माटी (कजाकस्तान) : कजाकस्तान में 100 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान जेड 92100 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी. विमान पर 100 लोग सवार थे, जिसमें 95 पैसेंजर एवं पांच चालक दल के लोग थे. इस हादसे में 60 लोग घायल हुए है. कजाकस्तान के आंतरिक मंत्री ने कहा है कि इस विमान दुर्घटना के मृतकों में छह बच्चे भी शामिल हैं. कजाकस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट तोकायव ने इस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है. उन्होंने दुर्घटना के लिए जिम्मेवार लोगों को कठोर सजा देने की बात कही है.
#UPDATE Plane crashes in Kazakhstan, government says, 9 reported dead: AFP News Agency https://t.co/JmrdlSts3t— ANI (@ANI) December 27, 2019
विमान कजकस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी से देश की राजधानी नूरसुल्तान जा रहा था. जानकारी के अनुसार, स्थानीय समय के अनुसार विमान ने दो मंजिला इमारत से टकराने के बाद 7.22 बजे इसने अपना नियंत्रण खो दिया.
A Bek Air plane with 95 passengers and five crew members on board crashed near the city of Almaty in Kazakhstan on Friday shortly after taking off, killing at least 14 people, authorities in the Central Asian country said https://t.co/GYGxEl3AH9 pic.twitter.com/Xo6fqKGWuV
— Reuters India (@ReutersIndia) December 27, 2019
विमानन अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह अल्माटी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद बैक एयर का जेड 92100 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके बाद इमरजेंसी सर्विस के लोग मौके पर पहुंचे. घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा जा रहा है. हादसे की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी.
Latest News



