मंत्री ने तमाड़ थानेदार को फटकारा, कहा न्याय करें, परेशान नहीं
On
– रामचंद्र सहिस का जनता दरबार
रांची: आपको जनता के साथ न्याय करने के लिए थानेदार बनाया गया है, ना कि उन्हें परेशान करने के लिए। अगर आगे से ऐसा हुआ तो आप अधिक दिनों तक थानेदार की कुर्सी पर नहीं बैठ सकेंगे। उक्त बातें मंगलवार को रघुवर सरकार में आजसू कोटे के तहत मंत्री बने रामचंद्र सहित ने अपने जनता दरबार मेें आये एक जमीन पर दबंगों द्वारा किये गये कब्जे के बाद पीड़ित को ही हाजत में बंद किये जाने संबंधी मामले के बाद तमाड़ थानेदार को फोन पर फटकार लगाते हुये कही।
तमाड़ से आई रीना कुमारी ने मंत्री सहिस को बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर जबरन चाहरदिवारी का निर्माण कराया जा रहा है। इसे रोकने के लिए वह अपने भाई के साथ थानेदार के पास गई तो थानेदार ने मदद करने के बजाय मेरे भाई को ही हाजत में बंद करने के बाद हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया। मंत्री ने इस पर फौरन फोन कर थानेदार को निशाने पर लेकर जमकर फटकार लगाई। कहा कि रवैया सुधारे, नहीं तो थानेदार नहीं रह पाएंगे। फरियादी इसी भय के कारण थाना नहीं जाना चाहते हैं। राज्य के जल संसाधन, पेयजल व स्वच्छता मंत्री ने मंगलवार को आजसू पार्टी कार्यालय में लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनते हुए उसके समाधान करने का प्रयास किया। राज्य के विभिन्न इलाकों से आए लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनकर समाधान किया। इटकी के मो मुर्तजा आलम ने कहा कि 2011 में लगभग एक करोड़ की लागत से जल मीनार का निर्माण हुआ, लेकिन अब तक इसका कोई काम नहीं हुआ। ठीक उसी जगह पर एक और जलमीनार स्थापित है। मंत्री ने इस बाबत जांच कराने की बात कही।
[URIS id=9499]
जनता दरबार में हजारीबाग से आए मो. वसीम ने अपनी शिक्षिका पत्नी नाजिया शाहीन का लोहरदगा से हजारीबाग स्थानांतरण कराने, जमशेदपुर से आए मो. जावेद अख्तर अंसारी ने अंगीभूत महाविद्यालयों में कक्षा लेने वाले इंटरमीडिएट शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने, हिनू जल मीनार में कीमैन के रूप में 1989 से काम कर रहे कमलेश कुमार ने नियमित करने, जमशेदपुर कानड्रा से आये नागेंद्र कुमार ने भटी गली में जलापूर्ति पाइप बिछाने, रांची पहाड़ी टोला से आए सुनील यादव ने जयप्रकाश नगर के बजरंग तेल मिल में जल आपूर्ति पाइप का साइज बढ़ाने, खूंटी से आए ओंकार नाथ मिश्रा ने गीता व कुरान के प्रारूप का प्रदर्शनी लगाने, डुमरी प्रखंड के चीनो समदा गांव से आए चंद्रिका महतो ने सिंचाई के लिए डीप बोरिंग कराने सहित कई मामले आए। अधिकांश मामले पेयजल, सिंचाई, मानदेय बढ़ोतरी, ट्रांसफर-पोस्टिंग, राशन कार्ड, पीएम आवास के मुद्दे पर आये। इस बाबत प्रदेश उपाध्यक्ष हसन अंसारी, सुजीत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
लोग आस से आते हैं: सहिस
पेयजल मंत्री रामचंद्र सहित ने कहा कि लोगों को जनता दरबार से काफी अपेक्षा रहती है। ऐसे में मेरा प्रयास है कि अधिकाधिक मामलों का त्वरित समाधान हो सके। कहा कि भूगर्भ जल का दोहन व शोषण हो रहा है। जल का बाजारीकरण जारी है। इसे लेकर एक व्यवस्था बनाना आवश्यक है। उन्होंने बगैर कार्य योजना के डीप बोरिंग नहीं किये जाने की बात कही। लोगों से जल संचय के प्रति गंभीर होने की अपील की।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








