जम्मू कश्मीर : सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया
On
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली. सुरक्षा बलों एवं स्थानीय पुलिस ने आज अनंतनाग जिले के दियालगम गांव में एक अभियान चला कर चार आतंकवादियों को मार गिराया. मारे गए आतंकी लश्कर ए तैयबा व हिजबुल मुजाहिदीन के थे. इनमें हिजबुल का कमांडर तारीक अहमद भी शामिल था.
Jammu and Kashmir: Four terrorists have been killed by security forces and police at Dialgam village in Anantnag district. pic.twitter.com/HmllhocgD9
— ANI (@ANI) March 15, 2020
इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा कारणों से अनंतनाग एवं कुलगाम में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं. इस कार्रवाई से पहले नौ मार्च को जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



