गृहमंत्री अमित शाह देर रात कराए गए एम्स में भर्ती
On
नयी दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह शनिवार रात एम्स में भर्ती कराए गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें संांस संबंधित परेशानियां हो रही हैं और इसीलिए शनिवार रात 11 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया.
अमित शाह को वीवीआइपी के लिए आरक्षित एम्स के सीएन टाॅवर में भर्ती कराया गया है और एम्स के डायरेक्टर डाॅ रणदीप गुलेरिया खुद उनका इलाज कर रहे हैं. इससे पहले 55 वर्षीय अमित शाह को 18 अगस्त को एम्स में पोस्ट कोविड केयर के लिए भर्ती कराया गया था. उस समय अस्पताल की ओर से कहा गया था कि शरीर में दर्द व अन्य दिक्कतों की वजह से उन्हें पोस्ट कोविड केयर के लिए एडमिट कराया गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


