गृह मंत्री अमित शाह कोरोना से संक्रमित, मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती, राहुल गांधी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

गृह मंत्री अमित शाह कोरोना से संक्रमित, मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती, राहुल गांधी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने मेदांता अस्पताल में खुद की जांच करायी और रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी जिसके बाद डाॅक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हो गए. अमित शाह ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है.

उनमें कोरोना के शुरुआती लक्षण हैं. अमित शाह ने बीते कुछ दिनों में खुद के संपर्क मंें आए लोगों से अपील की कि वे अपना कोरोना टेस्ट कराएं. उन्होंने लोगों से खुद को आइसोलेट करने की अपील की है.


राजनाथ सिंह ने अमित शाह के कोरोना से संक्रमित होने पर ट्विटर पर लिखा, अमित जी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है. कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है. आज जल्द से जल्द स्वस्थ हों यही ईश्वर से मेरी प्रार्थना है.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और इसके लिए ट्वीट किया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार